Monday, September 28, 2026
Homeहरियाणासेवादारों के सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक, 27 सितंबर को...

सेवादारों के सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक, 27 सितंबर को होगा आयोजन

मूकनायक /रमेश पोडिया
करनाल/हरियाणा

जुंडला। सतगुरु रविदास महाराज जी जागृति मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सरोवर जुंडला की ओर से ऐतिहासिक सतगुरु रविदास सरोवर जुंडला में 27 सितंबर, रविवार को शाम 7 बजे सेवादारों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जागृति मिशन के मुख्य कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मिशन के राष्ट्रीय महासचिव सलिंदर मदान ने की।

राष्ट्रीय महासचिव सलिंदर मदान ने कहा कि किसी भी धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य को सफल बनाने में सेवादारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जो लोग निस्वार्थ भाव से समय, श्रम और सहयोग देकर समाज व गुरु घर की सेवा करते हैं, उनका सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से सेवादार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सरोवर एवं मिशन की विभिन्न गतिविधियों में योगदान देने वाले सेवादारों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से समारोह में पहुंचकर सेवादारों का उत्साह बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक में मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मदान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक भौरिया, राष्ट्रीय सह-संस्थापक राजवीर धनिया तथा राष्ट्रीय महासचिव सलिंदर मदान सहित संजय भोला, सुरेश भोला, सुरेश धनिया, रवि, दीप, गौरव, प्रिंस मदान, चरणजीत, कर्मबीर, पृथ्वी धनिया, कृष्ण और गुलशन उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments