Monday, September 28, 2026
Homeहरियाणाराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप में सेवा संकल्प अभियान के तहत...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप, पानीपत में ‘मेरे सपनों का भारत’ (सेवा संकल्प अभियान) के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के कला प्राध्यापक शमशेर सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियों एवं रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई।
कार्यक्रम के संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 17 से 24 सितंबर 2026 तक विद्यार्थी एवं जिला स्तरीय ड्राइंग, भाषण प्रतियोगिता तथा प्रदर्शनी आयोजित की जानी है। इसी अभियान के अंतर्गत मॉड्यूल 10 व 11 में ‘रंगोली राष्ट्र (सेवा के रंग)’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाना है। विद्यालय स्तर पर प्राकृतिक सामग्री जैसे फूल, मिट्टी, रेत, चावल, बीज, पत्तियों और प्राकृतिक रंगों का प्रयोग कर रंगोली बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कला एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कला प्राध्यापक शमशेर सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments