Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातसफाई कामदारों की कोन्ट्राक्ट भर्ती का विरोध, आंदोलन की चीमकी

सफाई कामदारों की कोन्ट्राक्ट भर्ती का विरोध, आंदोलन की चीमकी

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत म्युनिसिपल में सफाई कामदारों और बेलदारों की 6 हजार से अधिक जगहों खाली होने का दावा कर कायमी भर्ती की बजाय कोन्ट्राक्ट पद्धति से भर्ती करने की तैयारी के सामने कर्मचारी युनियन महामंडल ने विरोध दर्ज कर आंदोलन करने की चीमकी दी है।
युनियन के अनुसार हाल में सफाई कामदार, ड्रेनेज सफाई कामदार, बेलदार और वी.बी.डी.सी. बेलदार की जगहों कोन्ट्राक्ट से भर्ती के लिए अलग-अलग जोन में से जानकारी मांगी जा रही है। कोन्ट्राक्ट के तहत एक कामदार के म्युनिसिपल कोन्ट्राक्टर को 19,500 देते है, जबकि कामदार को करीब 9,000 रुपये मिलते है जिससे कोन्ट्राक्ट पद्धति में कामदारों का शोषण होने का आरोप लगाया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments