Monday, September 28, 2026
Homeहरियाणापौधों से सजी उम्मीद, जागरूकता से मजबूत हुआ भविष्य

पौधों से सजी उम्मीद, जागरूकता से मजबूत हुआ भविष्य

विजडम वेलफेयर सेवा समिति ने आर.डी. आर्य कन्या उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति किया जागरूक

मूकनायक रमेश पोडिया/ करनाल/ हरियाणा

करनाल। विजडम वेलफेयर सेवा समिति, मुनक द्वारा आर.डी. आर्य कन्या उच्च विद्यालय में पौध वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा, महिला सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को पौधों का वितरण करते हुए उनके महत्व और पर्यावरण संतुलन में भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अपने आसपास अधिक से अधिक हरियाली विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
समिति की अध्यक्ष पल्लवी, सचिव अमन कुमार और कोषाध्यक्ष रोशन लाल सहित अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सकारात्मक बदलाव छोटे-छोटे जिम्मेदार कदमों से शुरू होता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना मिड्ढा के साथ शिक्षिकाएं पूनम नेहरा, मंजू, दीपा, दुर्गेश, मोनिका, वंदना, ऋचा, रीति सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समिति ने संदेश दिया कि आज लगाया गया एक पौधा भविष्य में किसी की सांसों का सहारा बन सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments