Monday, September 28, 2026
Homeहरियाणाजनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण के लिए कुमारी शैलजा को दी...

जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण के लिए कुमारी शैलजा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत/हरियाणा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी तथा लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा के जन्मदिन पर समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. ओमवीर सिंह पंवार ने नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास 12, तुगलक लेन पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. पंवार ने कहा कि कुमारी शैलजा का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सक्रियता से जुड़ा रहा है। विभिन्न सामाजिक वर्गों के साथ संवाद तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में पहचान दिलाई है।
उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा का अनुभव, राजनीतिक दृष्टिकोण और संगठन के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उत्तराखंड प्रभारी के रूप में भी वे संगठनात्मक गतिविधियों और प्रदेश से जुड़े जनसरोकारों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
डॉ. पंवार ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कुमारी शैलजा के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में योगदान देती रहें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments