मूकनायक/सरिता रानी
अम्बाला/पानीपत/हरियाणा
एस.ए. जैन (पी.जी.) कॉलेज, अम्बाला शहर के इको क्लब, एन.एस.एस. इकाइयों और रोटरी क्लब अम्बाला शहर के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) विनीत जैन और रोटरी क्लब अम्बाला शहर के सदस्य उपस्थित रहे।
कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) विनीत जैन ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण को संतुलित रखने, प्रदूषण कम करने और मानव जीवन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की मजबूत नींव है।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण करते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं पौधे लगाएं और समाज के लोगों को भी अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए जागरूक करें।
इको क्लब प्रभारी डॉ. जयदीप अत्रि ने बताया कि कार्यक्रम के तहत आम, फाइकस आदि के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रोफेसर मुकेश त्रेहन, प्रोफेसर (डॉ.) कविता सिंगला, इको क्लब प्रभारी डॉ. जयदीप अत्रि, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील काजल, प्रो. पूजा रानी, डॉ. विजय सेठ, डॉ. नवलीन कौर, डॉ. नवनीत कौर, कॉलेज के नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्य, एन.एस.एस. स्वयंसेवक और इको क्लब के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

