Monday, September 28, 2026
Homeभरतपुरराजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) भरतपुर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न

राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) भरतपुर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न

मूकनायक/ राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
भरतपुर/ राजस्थान

भरतपुर, 19 सितंबर 2026 राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर), जिला शाखा भरतपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन 18 सितंबर 2026 को लक्ष्मी पैलेस मैरिज होम मड़रपुर रोड भरतपुर में किया गया, जिसका समापन सत्र 19 सितंबर 2026 को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में शिक्षा, शिक्षक हित, सेवा नियमों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।
सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के जिला सभाध्यक्ष बलराम सिंह मादोरिया ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओम प्रकाश कैरों सेवानिवृत्त उप निदेशक (डीडी), धर्म सिंह सेवानिवृत्त डीईओ, भगवान सिंह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, प्रेम सिंह आर्य सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, अमर दयाल अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (एडीईओ), संजय वर्मा उपप्राचार्य डाइट तथा प्रदेश कार्यकारिणी से शिवचरन लाल मधुकर, मोहन लाल रछोईया, साधु राम वर्मा, लक्ष्मण सिंह दौरदा, मुकेश कुमार पिप्पल, मुकेश सिंह जघीना, खुश्याल जाटव, सूपन लाल सुकेती, डीग जिला अध्यक्ष भूदेव प्रसाद मथुरिया, धौलपुर जिला अध्यक्ष औतार सिंह लहरी, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कैरों, सुनीता कुमारी प्रधानाचार्य सहित मुख्य वक्ता श्याम सिंह सागर प्रधानाचार्य (पूर्व एडीईओ) एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन नेम सिंह कर्दम ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्याम सिंह सागर ने शिक्षकों को सेवा नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए नियमों की जानकारी को शिक्षक के लिए आवश्यक बताया। वहीं विजय सिंह ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर पर संगठन का स्थायी जिला कार्यालय खोलने की आवश्यकता पर बल दिया।
अमर दयाल अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक एवं शिक्षण की भूमिका पर प्रकाश डाला। शिवचरन लाल मधुकर ने अपने उद्बोधन में शिक्षा एवं शिक्षक से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्य, नवाचार एवं समर्पण के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर सम्मान एवं पहचान प्राप्त कर सकता है।
वीर सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की प्रमुख विशेषताओं एवं उसके विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पुस्तकालय अध्यक्ष तारा चंद बड़गूजर ने पुस्तकालय के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। हरेन्द्र सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण विषय पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। सम्मेलन में सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की।
सम्मेलन के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ राजेन्द्र प्रसाद बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2026 अवॉर्डी शिवचरन लाल मधुकर (जिला संगठन संस्थापक), खुश्याल जाटव, राहुल कुमार वैजयन्ती , आशीष मौर्य तथा बाल पाठशाला के संचालक दिगम्बर सिंह एवं टिंकू सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के जिला महामंत्री सुभय सिंह तेहरा ने वार्षिक/सत्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संगठन की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने संगठन द्वारा शिक्षक हित एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया।
वहीं जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह बाबैन ने शिक्षकों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संगठन का मांग पत्र प्रस्तुत किया। मांग पत्र के माध्यम से शिक्षक हित, शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया।
सम्मेलन के सफल आयोजन में जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका रही। जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने सम्मेलन की विभिन्न व्यवस्थाओं, अतिथि सत्कार, पंजीयन, मंच व्यवस्था, अनुशासन, शिक्षक साथियों के समन्वय तथा कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना योगदान दिया। कार्यकारिणी के सामूहिक प्रयासों एवं आपसी समन्वय से दो दिवसीय सम्मेलन को व्यवस्थित एवं सफल रूप प्रदान किया गया।
सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समन्वय में जिला मीडिया प्रभारी दामोदर अम्बेश की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सम्मेलन की प्रमुख गतिविधियों, वक्ताओं के उद्बोधनों, सम्मान समारोह एवं संगठन के संदेशों को विभिन्न मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए व्यापक स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया।
समापन अवसर पर सम्मेलन के अध्यक्ष बलराम सिंह मादोरिया ने सम्मेलन में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी के सदस्यों एवं शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षिक सम्मेलन शिक्षकों को नई ऊर्जा, विचार एवं दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने सम्मेलन में आने वाले सभी शिक्षक साथियों को सप्रेम मोमेंटो के रूप बाबा साहब की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रधानाचार्यों सहित शिक्षक साथियों की सहभागिता रही तथा कार्यक्रम शिक्षा एवं शिक्षक हित के मुद्दों पर सार्थक संवाद का महत्वपूर्ण मंच बना।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments