मूकनायक/ पवन बंशीवाल / राजस्थान
भरतपुर:
राष्ट्रीय जाट महासभा ने संगठन का विस्तार करते हुए हरभान सिंह फौजदार (हनी फौजदार फुलवारा) को भरतपुर का ‘जिला युवा उपाध्यक्ष’ नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर स्थानीय समाजबंधुओं और युवाओं में हर्ष का माहौल है।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए हरभान सिंह फौजदार ने राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबा साहब के. एल. ओला का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
नवनियुक्त जिला युवा उपाध्यक्ष ने जाट समाज के उत्थान, समाज के महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने तथा युवाओं को एकजुट कर सामाजिक सरोकारों के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि पूरी टीम के साथ मिलकर समाज को नई दिशा देने और क्षेत्र के किसानों व युवाओं की आवाज बुलंद करने का काम किया जाएगा।
नियुक्ति की घोषणा के साथ ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने हरभान सिंह (हनी) को शुभकामनाएं दीं।

