Tuesday, September 29, 2026
Homeहरियाणा350 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान, शिक्षा को बढ़ावा देने का...

350 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान, शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

SBS ने श्री गुरु रविदास आश्रम, पानीपत में आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत

12 जुलाई।सशक्त भीम समाज (SBS) पानीपत द्वारा श्री गुरु रविदास आश्रम, इंदिरा कॉलोनी, पानीपत में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के मेधावी विद्यार्थियों के लिए भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 350 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी, स्मृति पदक (मेडल) प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए करियर काउंसलिंग भी आयोजित की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है और बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज प्रगति कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अम्बेडकर सेवा समिति (सेक्टर-6), अम्बेडकर सभा वधावा राम कॉलोनी, HAJRAS, BAMCEF तथा समस्त मूल निवासी संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सहयोग दिया। वहीं SBS करनाल, SBS फरीदाबाद एवं SBS सोनीपत की टीमों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
SBS पानीपत की ओर से राम केसर, राजेंद्र सिंह,सतबीर सिंह चंदौली,प्रवीण कटारिया ,अरविंद कुमार , रमेश अंबेडकर , शुभकरण, ओम प्रकाश ,जसवीर कारद , शेर सिहँ, आर.के पोरिया,राकेश कुमार जी, वेद भूषण,राज सिंह,नवीन कुमार तथा रमेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह के अंत में सभी ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की विचारधारा को अपनाते हुए शिक्षा को समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने का संकल्प लिया। सशक्त भीम समाज (SBS) ने घोषणा की कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह परंपरा प्रत्येक वर्ष जारी रहेगी, ताकि समाज में शिक्षा का वातावरण और अधिक सशक्त हो तथा नई पीढ़ी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रेरित होती रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments