Friday, July 17, 2026
Homeहरियाणामूकनायक समाचार-पत्र को मिला व्यापक जनसमर्थन

मूकनायक समाचार-पत्र को मिला व्यापक जनसमर्थन

सशक्त भीम समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में पाठकों ने दिखाई विशेष रुचि

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत

12 जुलाई। सशक्त भीम समाज (SBS) पानीपत द्वारा श्री गुरु रविदास आश्रम, इंदिरा कॉलोनी में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान मूकनायक समाचार-पत्र का भी प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में पहुँचे विद्यार्थियों, अभिभावकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच मूकनायक की प्रचार सामग्री वितरित कर समाचार-पत्र के उद्देश्य एवं सामाजिक सरोकारों की जानकारी साँझा की गई।
मूकनायक टीम ने उपस्थित लोगों को बताया कि समाचार-पत्र का उद्देश्य बहुजन समाज, वंचित एवं शोषित वर्ग की आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करना तथा शिक्षा, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाना है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मूकनायक के मिशन की सराहना करते हुए इसे समाज में जागरूकता बढ़ाने वाला एक सार्थक प्रयास बताया।
इस अवसर पर जिला ब्यूरो चीफ द्वारा समाचार-पत्र के नियमित प्रकाशन, सदस्यता अभियान तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की सकारात्मक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने के लिए मूकनायक निरंतर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मूकनायक की सदस्यता एवं प्रकाशन संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा समाचार-पत्र से जुड़ने में रुचि दिखाई। इस प्रचार अभियान को उपस्थित जनसमूह का उत्साहपूर्ण सहयोग और सकारात्मक समर्थन प्राप्त हुआ, जिससे मूकनायक के जन जागरूकता अभियान को नई मजबूती मिलेगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments