Sunday, July 26, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फायर एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए 26...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फायर एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए 26 नए वाहन मंजूर

मूकनायक/सरिता रानी
हरियाणा/पानीपत

हरियाणा सरकार ने राज्य की फायर एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 26 नए फायर एवं आपातकालीन वाहनों की खरीद को मंजूरी प्रदान की है। इन वाहनों को राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा, जिससे आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फायर एवं आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नए वाहनों की तैनाती से विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा और आपदा की स्थिति में लोगों तक समय पर सहायता पहुँचाना संभव होगा।
मंत्री ने कहा कि इन वाहनों के विभिन्न जिलों में पहुँचने के बाद आगजनी, दुर्घटनाओं तथा अन्य आपातकालीन घटनाओं में राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलेगी। इससे नागरिकों को अधिक त्वरित, प्रभावी और बेहतर आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments