मूकनायक समाचार । सूरत
कतारगांव के युवक की वराछा ठाकोरद्वार सोसायटी, मानगढ चौक के पास पेड गिरने से मौत हो गई। अश्विनीकुमार पुलिस सूत्रो के मुताबिक नरेशभाई जीवराजभाई पीपळीया (उम्र-44, निवासी – ए-55, अवधुतनगर सोसायटी, घनमोरा चार रास्ता के पास, कतारगांव) गत रोज 4.15 बजे के दौरान मिनी बाजार स्थित ठाकोरद्वार सोसायटी के पास से गुजर रहे थे उस दौरान पेड गिरने से नरेशभाई के सिने में, हाथ, पैर में गंभीर चोट लग गई। गंभीर चोट लगने से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे तबीबों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।

