Friday, July 17, 2026
Homeहरियाणाशिक्षक तालमेल कमेटी, कैथल के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से की मुलाकात, निर्वाचन...

शिक्षक तालमेल कमेटी, कैथल के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से की मुलाकात, निर्वाचन कार्य से जुड़े मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

मूकनायक/सरिता रानी
हरियाणा/कैथल

कैथल, 1 जुलाई। शिक्षक तालमेल कमेटी, कैथल के बैनर तले आज जिले के सभी शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कैथल संजय कुमार से मुलाकात कर निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की तथा मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि निर्वाचन संबंधी कार्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कर रहे BLO साथियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश तत्काल वापस लिए जाएं तथा भविष्य में किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध बिना उचित जांच एवं स्पष्टीकरण का अवसर दिए कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। इसके अलावा SIR कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का समाधान, पर्याप्त संसाधन एवं आवश्यक समय उपलब्ध कराने, कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव समाप्त करने, निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने तथा शिक्षक तालमेल कमेटी के साथ नियमित संवाद स्थापित कर समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग भी रखी गई।
ज्ञापन में विशेष रूप से ग्रुप ‘B’ के लेक्चररों की ड्यूटी ग्रुप ‘C’ के अधीन BLO Assistant के रूप में लगाए जाने के आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की माँग की गई, क्योंकि यह सेवा नियमों एवं पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी कि किसी भी BLO साथी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी तथा ग्रुप ‘B’ अधिकारियों/लेक्चररों की ग्रुप ‘C’ के अधीन BLO Assistant के रूप में लगाई गई ड्यूटी निरस्त कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक तकनीकी व्यक्तियों की नियुक्ति भी सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में रमेश चहल, राजीव मलिक, विजेंद्र मोर, बलवान छौत, राजेश सिंहमार, राजेश बूरा, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण शास्त्री, रामगोपाल शास्त्री, दलबीर राठी, सतबीर कौशिक, बलराज शर्मा, यतेंद्र नरवाल, बिजेंद्र सिंह, सचिन धीमान, संजीव शर्मा, चंद्रहास, रविंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अश्वनी गाबा, हिमांशु सिंगला, राजकुमार मेहरा, बलजीत गोपेरा, महेंद्र पाल, ईशम सिंह भारती, मनोहर लाल, नाहर सिंह, सुरेश चहल, कुलदीप शर्मा, फुल कुंडू, सतपाल शर्मा, संदीप जुडो, राकेश कुमार तथा रविंद्र भट्टी सहित अनेक शिक्षक संगठन पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments