मूकनायक न्यूज/ रेवाड़ी/हरियाणा।
रेवाड़ी(हरियाणा)। रविवार को सेवास्तंभ (अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण संघ) की सी ई सी केंद्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक रविवार को रेवाड़ी स्थित सैंड पाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल. एल. भंडारी ने की। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला प्रधान भगत सिंह बौद्ध ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पदाधिकारियों का स्वागत किया।बैठक में हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, भावी कार्ययोजना, संगठनात्मक विस्तार एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।राष्ट्रीय सेक्रेटरी जनरल आर आर. बाग ने बैठक के निर्धारित एजेंडे के विभिन्न बिंदुओं को विस्तारपूर्वक सदन के समक्ष रखा। पदाधिकारियों ने प्रत्येक विषय पर गंभीरता से चर्चा की तथा व्यापक विचार-विमर्श के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णयों एवं प्रस्तावों पर सहमति की मुहर लगाई।इस अवसर पर राष्ट्रीय वित्त सचिव मनीराम ने सेवास्तंभ की केंद्रीय इकाई का जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक का आय-व्यय विवरण पारदर्शी एवं विस्तारपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। वित्तीय विवरण पर भी सदन में चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय वरिष्ठ भगत सिंह बौद्ध, महेंद्र सिंह भौरिया, टी. आर. भास्कर तथा महेश चंद्रा सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सेवास्तंभ को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कर्मचारी वर्ग के कल्याण और अधिकारों से जुड़े विषयों पर प्रभावी भूमिका निभाने पर बल दिया।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया तथा संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।बैठक का संचालन पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी एडवोकेट राज कुमार ‘जलवा’ तथा केंद्रीय सचिव राजपाल सिंह दहिया ने संयुक्त रूप से किया। सुव्यवस्थित संचालन के माध्यम से बैठक के सभी एजेंडा बिंदुओं पर क्रमबद्ध एवं सार्थक चर्चा सुनिश्चित की गई।अंत में आयोजकों ने देश के विभिन्न राज्यों से रेवाड़ी पहुंचे सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक एकता, आपसी समन्वय और सेवास्तंभ की भावी दिशा को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया। साथ ही आए हुए सभी पदाधिकारियों को सेवा स्तंभ की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए मीटिंग को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया गया।इस अवसर पर इनके अलावा आर.पी.सिंह दहिया,राजकुमार जलवा,कांशीराम खींची, महेश दत्त,नरेंद्र मेहरा,रामनिवास गोठवाल, रणबीर शास्त्री, सत्यप्रकाश नैचाना , सत्यवीर गोठवाल,पूनम भंडारी,मोनिका मेहरा,सूबे सिंह रेवाड़ियां, अजीत सिंह,अनिल चांग,घासीराम चौहान,सुंदरपाल , विक्रम सिंह,भरत सिंह,माणिक चंद, नंदलाल मेघवाल, सुंदरमल, भंवरलाल,रोशनलाल ,राजकुमार आदि काफी संख्या में साथी उपस्थित रहें।

