मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी कुलदीप तिवारी ने अपनी पूरी टीम के साथ शास्त्री चौक एवं कंपनी बाग क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण और यातायात में बाधा बन रहे अवरोधों को हटवाया गया, जिससे प्रमुख मार्गों पर आवागमन सामान्य हो सका।
यातायात पुलिस ने दुकानदारों, ठेला संचालकों और वाहन चालकों को सड़क पर अतिक्रमण न करने तथा निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने की हिदायत दी।
साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
यातायात प्रभारी कुलदीप तिवारी ने कहा कि शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
इसके लिए नियमित रूप से अभियान चलाए जाएंगे और आम नागरिकों का भी सहयोग अपेक्षित है।
इस कार्रवाई के बाद शास्त्री चौक और कंपनी बाग क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित दिखाई दी।

