Tuesday, September 29, 2026
Homeहरियाणायमुनानगर में बसपा जोन-1 की संगठन समीक्षा बैठक एवं कैडर कैंप सम्पन्न,...

यमुनानगर में बसपा जोन-1 की संगठन समीक्षा बैठक एवं कैडर कैंप सम्पन्न, पानीपत सहित विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ताओं ने की भागीदारी

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत/यमुनानगर

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हरियाणा प्रदेश के तत्वावधान में यमुनानगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन, सेक्टर-17 में जोन नं. 1 की संगठन समीक्षा बैठक एवं कैडर कैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल और पानीपत सहित विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली तथा महाराष्ट्र के मुख्य प्रभारी रामजी गौतम उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में केंद्रीय स्टेट प्रभारी हरियाणा-राजस्थान सी.पी. सिंह, हरियाणा के स्टेट प्रभारी विशाल गुर्जर, महेंद्र धनिया, सहीराम, नेतराम तथा महेंद्र जाजोरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण जमालपुर ने की।
बैठक के दौरान जोन नं. 1 के अंतर्गत सभी जिला, विधानसभा एवं सेक्टर कमेटियों के संगठनात्मक कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सेक्टर एवं बूथ कमेटियों का गठन शीघ्र पूरा करने, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान तथा सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही संगठन विस्तार, अनुशासन और जनसंपर्क अभियान को और अधिक गति देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पानीपत जिले से जिला अध्यक्ष डॉ. संजीव धीरयान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पानीपत से जिला उपाध्यक्ष सतीश पांचाल, जिला महासचिव सरदार सुमेर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रामकरण, जिला सचिव वजीर सिहँ, पानीपत ग्रामीण विधानसभा प्रभारी साहब सिहँ, विधानसभा प्रभारी सुंदर सैनी, विधानसभा अध्यक्ष अंग्रेज सिहँ, विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष पासवान, विधानसभा सचिव सिद्धार्थ सिहँ, विधानसभा बीवीएफ बलकार, पाले राम, इसराना विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण पूनिया, विधानसभा उपाध्यक्ष सतीश रंगा तथा पानीपत ग्रामीण के बूथ अध्यक्ष-86 आशु सिहँ सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश कमेटी के सदस्य, लोकसभा प्रभारी, जिला, विधानसभा एवं सेक्टर कमेटियों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता तथा हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर जोन नं. 1 के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं यमुनानगर इकाई का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments