Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानगंगापुर के माझावास में ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन को मिली राहत

गंगापुर के माझावास में ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन को मिली राहत

मूकनायक/किशन खटीक/रायपुर/भीलवाड़ा/ राजस्थान

रायपुर 10 जुलाई राज्य सरकार के निर्देशानुसार पारदर्शी एवं संवेदनशील सुशासन की भावना के अनुरूप ग्राम पंचायत माझावास, तहसील सहाड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन विधायक लादूलाल पितलिया के मुख्य आतिथ्य तथा उपखण्ड अधिकारी विवेक गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा किसानों को मूंग मिनी किट का वितरण किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट प्रदान की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन, गोद भराई एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को मंगला पशु बीमा पॉलिसी वितरित कर पशुधन सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।शिविर की सबसे प्रेरणादायक उपलब्धियों में ग्राम गुमानसिंह खेड़ा निवासी कुन्दन सिंह को लगभग 30 वर्षों से लंबित आवासीय पट्टे का लाभ मिलना रहा। शिविर में आवेदन प्रस्तुत करने पर विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही उनका आवासीय पट्टा स्वीकृत किया। विधायक लादूलाल पितलिया नेकुन्दन सिंह सहित कुल चार लाभार्थियों को आवासीय पट्टे वितरित किए। पट्टा प्राप्त होने पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीण सेवा शिविर की सराहना की।
इसी प्रकार ग्राम माझावास की देऊ को शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से एकल नारी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया। विभाग द्वारा आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही पेंशन स्वीकृत की गई तथा विधायक लादूलाल पितलिया द्वारा लाभार्थी को पेंशन कार्ड प्रदान किया गया। पेंशन स्वीकृत होने पर देऊ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments