मूलनायक/ रिपोर्टर अनिकेत निषाद प्रयागराज/उत्तर प्रदेश
प्रयागराज। प्रयागराज में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के न्यू ओवर ब्रिज के नीचे यमुना नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया शव नदी में होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे पुलिस ने आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को नदी से बाहर निकलवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है ताकि शव की पहचान हो सके फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
प्रथम दृष्टया मृत्यु के कारणों का कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील की है।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

