Tuesday, September 29, 2026
Homeहरियाणाबस के ब्रेक फेल होने से टला बड़ा हादसा, चालक की सूझबूझ...

बस के ब्रेक फेल होने से टला बड़ा हादसा, चालक की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जानें।

मूकनायक/ सरिता रानी/पानीपत।

पानीपत: गुरुग्राम से चंडीगढ़ जा रही गुरुग्राम रोडवेज की एक बस के ब्रेक अचानक फेल हो जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चालक की तत्परता और सूझबूझ के चलते बस में सवार यात्रियों की जान बच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे पानीपत टोल प्लाजा से करीब एक-दो किलोमीटर पहले बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तुरंत निर्णय लेते हुए बस की दिशा बदलकर उसे विपरीत दिशा वाली सड़क की ओर मोड़ दिया और फिर सर्विस रोड पर ले गया।इसी दौरान बस के नीचे एक बड़ा सड़क अवरोधक (रोड बैरियर) आ गया, जिससे उसकी रफ्तार काफी कम हो गई। इसके बाद बस सामने एक पेड़ से टकराकर रुक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय सड़क पर यातायात कम था। यदि सड़क पर अधिक वाहन होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।घटना में चालक, परिचालक तथा बस में सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें लगीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। बाद में सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।स्थानीय लोगों ने चालक की सूझबूझ और साहस की सराहना करते हुए कहा कि उसकी समझदारी से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और कई लोगों की जान बच गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments