Friday, July 17, 2026
Homeबस्तीप्रवक्ता परीक्षा-2025 को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम-एसपी ने दिए आवश्यक...

प्रवक्ता परीक्षा-2025 को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम-एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश।

मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट /ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और नकल अथवा परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित कर्मियों को परीक्षा के दौरान सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।जिला प्रशासन ने विश्वास जताया कि सभी आवश्यक तैयारियों एवं कड़े सुरक्षा प्रबंधों के चलते प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 जनपद में शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments