Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedभीम आर्मी सदस्यता महा अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में मिला व्यापक जनसमर्थन

भीम आर्मी सदस्यता महा अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में मिला व्यापक जनसमर्थन

भीम आर्मी सदस्यता महा अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में मिला व्यापक जनसमर्थन

खरोरा (रायपुर), छत्तीसगढ़

भीम आर्मी भारत एकता मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित “सदस्यता महा अभियान 2026” के दूसरे दिन राजधानी रायपुर जिले के धरसीवा विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत खरोरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठिया, मोहरा एवं भारूवाडीह खुर्द में भव्य नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को भारतीय संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता तथा बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने समाज में संगठन, शिक्षा और संघर्ष की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता और अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
नुक्कड़ सभाओं में ग्रामीणों, माता-बहनों और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। भीम आर्मी की विचारधारा और सामाजिक सरोकारों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की तथा सामाजिक परिवर्तन के इस अभियान का हिस्सा बनने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों के उत्साह और समर्थन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि बहुजन समाज अब अपने अधिकार, सम्मान और सामाजिक भागीदारी के लिए संगठित होकर आगे बढ़ रहा है। अभियान के दौरान “घर-घर संविधान का संदेश, गांव-गांव सामाजिक जागरूकता और हर हाथ में संगठन की ताकत” का संकल्प दोहराया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments