मूकनायक रमेश पोडिया/ घरौंडा/ करनाल/हरियाणा
घरौंडा। आज अम्बेडकर युवा समिति घरौंडा की महत्वपूर्ण बैठक निशान साहब, फुरलक रोड घरौंडा में संपन्न हुई। बैठक में समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं समिति सदस्यों की मौजूदगी में पिछली कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से मलखान सिंह नंबरदार को संरक्षक, राजबीर सुलेख को प्रधान, राजेश रंगा को उपप्रधान, सुरेंद्र छाछिया को महासचिव, अंग्रेज सिंगला को सह सचिव, संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, दिनेश मौर्य को सह कोषाध्यक्ष, रणधीर मास्टर को ऑडिटर, जगदीश भनखड़ को सलाहकार, डॉ. सतीश छाछिया को सह सलाहकार तथा श्री आजाद सिंह सुलेख को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समाज के लोगों द्वारा सभी पदाधिकारियों का फूलों की मालाओं से स्वागत किया गया और मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि नई टीम समाजहित, युवाओं के उत्थान और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर पार्षद डॉ. बलवान सुलेख, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन आजाद सिंह, पूर्व पार्षद राम सिंह नेहरा, पूर्व पार्षद पृथ्वी सिंह, पूर्व प्रधान धूप सिंह फुले, पूर्व प्रधान जगदीश, पूर्व प्रधान नवीन सुलेख, पूर्व प्रधान मलखान सिंह, पूर्व प्रधान बलवान दादूपुर, डॉ. मागा सुलेख, सुभाष फुले, रवि फुले, रोहतास सुलेख, रोहित हंसा, विक्रम बुल्ला, मुकेश छाछिया, सुशील सिंहमार, अमित फुले, राम मेहर मंगला डीजे, संदीप एएसआई, रविंदर दाबड़ा, सैंडी संदीप, दीपक फुले, मेहर सिंह, पूर्व प्रधान प्रदीप, सुनील फुले, बलकार दाबड़ा, कृष्ण नागपाल, गोपाल बौद्ध, दीप बौद्ध, संदीप सुलेख काला, बंटी सुलेख, विनोद कटारिया, प्रवीण फुले, संजू आरजे गायक, सुरेंद्र भीम, नवीन ननु, कपिल, लट्टू, रिंकू, सतीश राजीव कॉलोनी, महावीर अंकुर टेंट, संजय सुलेख, राजेश दाबड़ा, अमित खोदल्याण, प्रवीण खोदल्याण, ओम प्रकाश, करतार सिंह, पंकज राजीव कॉलोनी, दीपक सुलेख डीजे, कुलमित सुलेख, मुकेश राठी, शिव कुमार, सिंदा (सुरेंद्र), पवन, रवि छाछिया, अशोक छाछिया सहित बड़ी संख्या में साथी मौजूद रहे।
अंत में समिति की ओर से सभी समाज के लोगों और उपस्थित साथियों का धन्यवाद किया गया।

