मूकनायक रमेश पोडिया/ कुरुक्षेत्र/ हरियाणा
कुरुक्षेत्र: लाडवा में पुलिस द्वारा प्रताड़ित युवक मामले में पीड़ित को न्याय दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने आज कुरुक्षेत्र के एल एन जे पी हॉस्पिटल का दौरा किया।
दौरे के दौरान उन्होंने पीड़ित और परिजनों से मुलाकात कर उनका पक्ष सुना और हर संभव कानूनी व सामाजिक सहयोग का भरोसा दिलाया। BSP ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों को सख्त सजा दी जाए।
पार्टी ने कहा कि पुलिस द्वारा नियमों की अनदेखी कर जबरन मेडिकल कराना मानवाधिकारों का उल्लंघन है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर उनके साथ बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश प्रभारी चौधरी सहीराम, प्रदेश प्रभारी विशाल गुर्जर, प्रदेश महासचिव डॉक्टर मनोज ग्रोवर, प्रदेश महासचिव शंकुतला भट्टी, लोकसभा प्रभारी पवन शर्मा, महेंद्र पाल, जिला अध्यक्ष कैथल विनोद कुराड, जिला अध्यक्ष कुरुक्षेत्र मान सिंह खुरचा, पवन भोंसले, रामनिवास मोहड़ी, पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।

