मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत
पानीपत, 4 जून। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हरियाणा प्रदेश के तत्वावधान में एक अति महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन 10 जून 2026 को प्रातः 10 बजे संत गुरु रविदास आश्रम, इंदिरा कॉलोनी, पानीपत में किया जाएगा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान तथा महाराष्ट्र के सेक्टर नंबर-2 के मुख्य प्रभारी रामजी गौतम उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य प्रभारी हरियाणा एवं राजस्थान सी.पी. सिहँ अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
बैठक की अध्यक्षता बसपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर करेंगे। इसके अतिरिक्त स्टेट प्रभारी हरियाणा महेंद्र धनिया , विशाल गुर्जर , सहीराम , नेतराम तथा महेंद्र जाजोरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में प्रदेश कमेटी के सदस्य, लोकसभा जोन प्रभारी, जिला कमेटी के पदाधिकारी तथा विधानसभा अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों तथा सेक्टर कमेटियों की प्रगति रिपोर्ट लिखित रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश कार्यालय ने निर्देश जारी करते हुए पदाधिकारियों से समय पर बैठक में पहुंचकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

