Thursday, June 11, 2026
Homeहरियाणाएस• डी• वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पानीपत में शिविर का आयोजन

एस• डी• वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पानीपत में शिविर का आयोजन

   एस•डी• वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पानीपत में विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सांस्कृतिक विकास को ध्यान में रखते हुए शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार तथा नियुद्धम जैसी भारतीय पारंपरिक विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को इन गतिविधियों के महत्व एवं उनके स्वास्थ्य तथा व्यक्तित्व विकास पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ विभिन्न अभ्यासों में भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ी ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति तथा संस्कारों का विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग एवं शारीरिक अभ्यास अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments