मूकनायक समाचार जिला कटनी मध्य प्रदेश।
संजय सोलंकी
मध्यप्रदेश के मुरैना जिला मुख्यालय पर पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद माहौर ने उसे शादी का झांसा दिया।
इसके बाद 30 मार्च 2025 से 3 जून 2026 तक कार, सबलगढ़ स्थित सरकारी आवास और ग्वालियर के फ्लैट में उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, अब डिप्टी कलेक्टर शादी से मुकर रहे हैं और शिकायत करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने बुधवार रात पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 351(1), 351 (3) और 225 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीआई उदय भान यादव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मेडिकल जांच के बाद आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

