Monday, September 28, 2026
Homeगुजरात28 गुनाह में लिप्त अपराधी चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार

28 गुनाह में लिप्त अपराधी चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार

मूकनायक समाचार । वापी

वलसाड जिला के उमरगाम क्षेत्र में से पुलिस ने महाराष्ट्र और गुजरात में कई गुनाह में लिप्त अपराधी को दबोच लिया। पुलिस ने मोबाईल और बाईक जप्त कर उमरगाम के एक वाहन का भेद सुलझाया है।
उमरगाम पुलिस में 17 सितम्बर 2026 को हीरो स्प्लेन्डर बाईक चुराया होने की शिकायत दर्ज हुई थी। यह गुनाह में पी.आई. एच.टी. तुवर और टीम ने जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने छानबीन के दौरान उमरगाम क्षेत्र में स्प्लेन्डर बाईक को रोककर चालक की पूछताछ करने पर उसने घूमा घूमाकर उत्तर दिए। जिससे पुलिस ने सख्ताई से पूछताछ की उसने बाईक चोरी की होने का कबूल किया। पुलिस अपराधी प्रकाश उर्फ राहुल जयंतिभाई सोलंकी (उम्र-31, निवासी सातपुर, नासीक, महाराष्ट्र) को दबोचकर एक मोबाईल और बाईक जब्त किया। उमरगाम से वाहन चोरी की घटना का भेद खुल गया है। अपराधी के सामने चोरी, माल छुपाना समेत 14 गुनाह, बोईसर पुलिस में चोरी और अपहरण के 9 गुनाह, उमरगाम पुलिस में चोरी के 3 गुनाह, डुंगरा पुलिस में 1 गुनाह तथा तारापुरा पुलिस में 1 गुनाह समेत 28 गुनाह दर्ज है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments