Monday, September 28, 2026
Homeराजस्थानबस स्टैंड पर मिला गुमशुदा बच्चा, पुलिस की सूचना पर मां पहुंची;...

बस स्टैंड पर मिला गुमशुदा बच्चा, पुलिस की सूचना पर मां पहुंची; सकुशल परिजनों को सौंपा

मूकनायक / रिपोर्टर धर्मवीर गौतम / हिंडौन सिटी

हिण्डौन सिटी। हिण्डौन सिटी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर एक गुमशुदा बच्चा मिलने से कुछ समय के लिए परिजनों की चिंता बढ़ गई। बच्चा बोल पाने में असमर्थ था और अपने माता-पिता एवं घर का पता बताने की स्थिति में नहीं था।

बच्चे के मिलने की सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने बच्चे की पहचान एवं उसके परिजनों की तलाश के प्रयास शुरू किए। सूचना को आसपास के क्षेत्र में प्रसारित करने के साथ ही बच्चे के परिजनों के संबंध में पूछताछ की गई।

पुलिस के प्रयासों और सूचना के बाद बच्चे की पहचान रोहन धाकड़, निवासी झारेड़ा रोड, हिण्डौन सिटी के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर उसकी मां पुलिस के पास पहुंची और बच्चे की पहचान की।

कोतवाली थाना पुलिस के थानाधिकारी महेंद्र कुमार की मौजूदगी में आवश्यक सत्यापन के बाद बच्चे को सकुशल उसकी मां एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों द्वारा सूचना साझा किए जाने से गुमशुदा बच्चा कुछ ही समय में अपने परिवार तक पहुंच सका।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments