Monday, September 28, 2026
Homeगुजरातरिश्वत के मामले में उदवाडा के सरपंच और उपसरपंच सस्पेन्ड

रिश्वत के मामले में उदवाडा के सरपंच और उपसरपंच सस्पेन्ड

मूकनायक समाचार । वापी

रिश्वत मामले में उदवाडा के सरपंच और उपसरपंच धर्मेन्द्र पटेल को सस्पेन्ड कर दिया।। उदवाडा के सरपंच ऐसे पारडी तहसील के सरपंच संघ के अध्यक्ष धर्मन्द्र पटेल, उपसरपंच सरोस ईरानी और महिला सदस्य धर्मिष्ठा पटेल ने निर्माण की परमिशन के लिए 3 लाख रुपये लिए थे। जिसके तहत वलसाड एसीबी में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में धर्मिष्ठा पटेल को दबोच लिया। जोकि सरपंच गिरफ्तारी से बचने के लिए भूगर्भ में चले गए। सरपंच की अग्रिम जमानत को कोर्ट ने रद्द कर दी। पंचायत के सरपंच, उपसरपंच और महिला सदस्य के सामने रिश्वत लेने का गुनाह दर्ज होने से तहसील विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को रिपोर्ट पेश किया। जिसके तहत डीडीओ ने सरपंच धर्मेन्द्र पटेल और उपसरपंच सरोश ईरानी को पद पर से सस्पेन्ड करने का हुक्म दिया है। जबकि सदस्य धर्मिष्ठाबेन पटेल के सामने भी कार्रवाई की जाएंगी। गौरतलब है कि रिश्वत मामले में पकडे गए सरपंच और महिला सदस्य ने कोर्ट जांच पूर्ण न हो और चार्जशीट पेश न हो तब तक गांव में प्रवेश नहीं करना समेत की शर्तो के साथ जमानत पर मुक्त किया। हाल ही में दो अपराधियों ने शर्त में बदलाव करने के लिए अर्जी की थी जो कोर्ट ने रद्द कर दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments