Monday, September 28, 2026
Homeगुजरातसूरत के कामरेज के पास एक्सप्रेस वे पर डम्पर के साथ कार...

सूरत के कामरेज के पास एक्सप्रेस वे पर डम्पर के साथ कार की टक्कर, चार की मौत

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत जिला के कामरेज तहसील के धातवा गांव के पास एक्सप्रेस हाईवे पर शुक्रवार सुबह किसी भी रिफ्लेक्टर के बीना खडे डम्पर के पीछे मुंबई से आ रही टाटा हेरिर कार की टक्कर होने से कार में सवार 4 जैन व्यापारियों की मौत हो गई।
मुंबई निवासी और व्यापार-कारोबार से जुडे जैन अग्रणियों शंखेश्वर जैन देरासर दर्शन के लिए टाटा हेरियर कार लेकर नीकले थे। शुक्रवार सुबह के समय कार मुंबई से दिल्ली की ओर जाने वाले एक्सप्रेस हाईवे पर धातवा गांव से गुजर रही थी इस दौरान एक्सप्रेस हाईवे के अंतिम ट्रेक पर डम्पर के चालक उदयचंद्र सूर्यदेव मौर्या (उम्र-47, निवासी-डुंगरी फलिया, बलिठा, जि.वलसाड, मूलतः निवासी-तरती गांव, जि.जोनपुर, उत्तरप्रदेश) ने अपने कब्जे के डम्पर को किसी रिफ्लेक्टर लाईट या बेरिकेटिंग दूर से दिखाई दे ऐसा नहीं रखकर खडी कर दिया था। कार चालक को रोड पर खड़ा डम्पर नहीं दिखने पर कार तेज गति से डम्पर के पीछे टक्कर हो गई। भयानक दुर्घटना में कार का नामोनिशान मिट गया। कार में सवार 4 लोगों की सर व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोट पहुंचने से उनकी स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होते ही स्थानिक और पुलिस काफिला घटनास्थल पर दौड गया और चारों मृतदेहों को पीएम के लिए कामरेज सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। घटना के बारे में पांडेसरा निवासी संजय के कौटुंबिक भाई भरतकुमार सुबेरमल जैन ने कामरेज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने डम्पर चालक उदयचंद्र मौर्या के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments