मूकनायक समाचार । गुजरात
पारडी हाईवे पर शुक्रवार शाम हुई दुर्घटना में वलसाड के मोटी चणवई के सास-बहु की मौत हो गई। तेज गति से जा रही कन्टेईनर मोपेड ने टक्कर मारने पर दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने पर लोगों ने अतुल हाईवे पर कन्टेईनर को दबोच लिया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वलसाड के मोटी चणवई गांव निवासी चेतनाबेन राकेशभाई मैसुरीया (उम्र-35) और सास शारदाबेन रमणभाई मैसुरीया (उम्र-65) आज शुक्रवार घर से पारडी खरीद करने एक्सेस मोपेड पर गए थे। खरीद करने के बाद शाम सास-बहु पारडी से वापस घर लौट रहे थे। उस दौरान पारडी हाईवे पर वल्लभ आश्रम के पास तेज गति से जा रहे कन्टेईनर ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। जिसके तहत लोग दौड आए, जोकि दुर्घटना के बाद चालक कन्टेईनर लेकर फरार हो जाने पर लोगों ने उसका पीछा कर अतुल हाईवे पर कन्टेईनर पकड लिया था। दूसरी ओर चेतनाबेन और शारदाबेन को सर में और शरीर में गंभीर चोट लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पी.आई. गोहिल और उसकी टीम दौड आई। पुलिस ने दोनों लाशों का कब्जा लेकर पी.एम. के लिए भेज दी। सास-बहु के मौत से परिवार में शौक का माहौल छा गया। पुलिस ने कन्टेईनर चालक के सामने गुनाह दर्ज कर जांच शुरू की है।

