मूकनायक समाचार । सूरत
कामदार राज्य विमा योजना, सूरत विभाग के फार्मासिस्ट परिवार द्वारा निरंतर तीन दिन तक कामदार राज्य वीमा योजना, सूरत विभाग के दवाखानाओं में अलग-अलग गतिविधियों के द्वारा और दिनांक 25 से विशेष सेवाकीय गतिविधि द्वारा वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाया गया। जिसमें सभी 12 दवाखानाओं को सुशोभित करने के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों व दवाखानाओं में उपचार लेने आए मरिजों को भी ग्रीटिंग्स कार्ड और चौकलेट देकर शुभ कामना दी गई। दवाखानाओं में आने वाले बच्चों, छात्रों को बोलपेन, पेन्सिल, इरेजर इत्यादि किट दी गई। निवृत्त फार्मासिस्ट सदस्यों ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन और संचालन कामदार राज्य वीमा योजना, सूरत के सिनियर फार्मासिस्ट मुकुन्द गामीत ने किया।

