गुणात्मक शिक्षा और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए जागरूक शिक्षाविदों की भूमिका महत्वपूर्ण– पवन सैनी
मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत
जिला बार एसोसिएशन पानीपत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं Indian Association of Lawyers Haryana के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने पानीपत के प्रबुद्ध मतदाताओं से 20 सितंबर 2026 को होने वाले पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सीनेट चुनाव में शिक्षाविद् डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा को प्रथम वरीयता की वोट देने की अपील की है।
पवन सैनी ने जारी प्रेस बयान में कहा कि पंजाबी के वरिष्ठ विद्वान और समाज के प्रति चिंतनशील व्यक्तित्व डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा सीनेट चुनाव में प्रत्याशी हैं। डॉ. सिरसा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के पंजाबी विभाग में प्रोफेसर एवं अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्हें लगभग 40 वर्षों का शिक्षण अनुभव है। उन्होंने पंजाबी भाषा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
पवन सैनी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों को समझने वाले जागरूक एवं फिक्रमंद व्यक्ति का सीनेट में पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों के हितों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में मदद मिल सकती ।

