मूकनायक समाचार । सूरत
वडाप्रधान नरेन्द्र मोदी का घर घर शौचालय का नारा का छेद उड गया है। सूरत के सलाबतपुरा में गरीबो व श्रमिको के लिए सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई है किन्तु उस शौचालय को ताला मारकर बंद कर देने से पालिका के कार्य पर सवाल खडे हुए है, लोगों ने विरोध कर मौर्चा निकालकर सूरत म्युनिसिपल पहुंच गए।
सूरत के सलाबतपुरा स्थित वांसफोडा पुल के पास देवीपूजक बस्ती के पास सार्वजनिक शौचालय अगर कोई वैकल्पिक व्यवस्था बिना ही बंद कर देने पर स्थानिय लोगों में आक्रोश फैल गया है। शौचालय को ताला लगाने के साथ इसका वीज कनेक्शन भी काट दिया जिससे गरीब परिवारों, श्रमिको, महिलाओ व राहगीरों को काफी तकलीफ का सामना करना पड रहा है। एक ओर स्वच्छ भारत अभियान का नारा लगा रहे है ऐसे में सुविधा बंद कर देने सूरत शहर कांग्रेस ने म्युनिसिपल आयुक्त को ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शित किया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ऐसे फैसले से सार्वजनिक स्वच्छता के सामने जोखिम खडा हुआ है। कौन से अधिकारी के आदेश से या कौन से कारण यह शौचालय बंद कराया है तथा वीज कनेक्शन काटा है इसकी निष्पक्ष जांच करना जरूरी है और तत्काल शौचालय का उपयोग के लिए खुला रखा जाए।

