Monday, September 28, 2026
Homeगुजरातवराछा में घर के पास खेल रहे बच्चे को कार ने कुचला

वराछा में घर के पास खेल रहे बच्चे को कार ने कुचला

मूकनायक समाचार । सूरत

वराछा में घर के पास खेल रहे चार वर्षीय बच्चे को तेज गति से जा रही कार ने कुचल देने से उसकी मौत हो गई।
स्मीमेर अस्पताल सूत्रो के मुताबिक मूलतः उत्तरप्रदेश के मिरजापुर के निवासी और हाल वराछा के अश्वनिकुमार रोड पर सौराष्ट्र सोसायटी विभाग – 1 निवासी जयशंकर बिंद का 4 वर्षीय पुत्र शुभम शुक्रवार सुबह घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उस दौरान तेज गति आए कार चालक ने शुभ को कुचल दिया। शुभम को गंभीर चोट लगने से काफी खुन बहने लगा। परिजनों उन्हें निजी अस्पताल में ले गए इसके बाद अधिक उपचार के लिए स्मीमेर अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान गत रोज सुबह उसकी मौत हो गई। शुभम के पिता जयशंकर एम्ब्रोईडरी खाते में काम कर अपने परिवार का जीवन यापन करते है। उन्हें संतान में एक बेटी है किन्तु अपने पुत्र की मौत हो जाने से घर में शौक का माहौल छा गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments