मूकनायक समाचार । व्यारा
तापी जिला के वालोड तहसील के वेडछी गांव में आगामी दिसम्बर माह के दौरान चार दिवसीय नेशनल ट्रायबल ट्रेड फेर 2026 (राष्ट्रीय आदिवासी वेपार मेला) का आयोजन होने जा रहा है। यह ट्रेड फेर में आसाम, तेलंगाणा समेत अन्य राज्य में से 3000 से अधिक समाज के लोग उपस्थित रहेंगे।
व्यारा सरकारी गेस्ट हाउस में आगामी 24 से दिनांक 27 दिसम्बर तक आयोजित नेशनल ट्रायबल ट्रेड फेर 2026 के लिए पत्रकार संवाद आयोजित कर समस्त आदिवासी समाज गुजरात के अध्यक्ष डो. प्रदीप गरासीया और होद्देदारों ने दी जानकारी के अनुसार आदिवासी समाज के लोग खुद व्यापार करने लगे तथा आदिवासी संस्कृति का प्रचार हो इस हेतु से आयोजित ट्रेड फेर में अन्य राज्यों की हिस्सेदारी से 350 से अधिक प्रदर्शन कम बिक्री स्टोल्स रहेंगे और करीब 6 से 7 लाख लोग हिस्सा लेंगे। रात को सांस्कृतिक लोकगीत, लोक नृत्य के कार्यक्रम भी रहेंगे। मेला में आदिवासी कलाकारों की कला, महिलाओं, युवकों, किसानो के साथ आदिवासी व्यापार उद्योग को भी महत्व देकर डिजिटल प्लेटफार्म खड़ा करने के लिए भी विचार किया जायेगा। अधिक में हाल में कैन्सर, सिकलसेल समेत विभिन्न बीमारी का प्रमाण बढ रहा है ऐसे में तंदुरस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी खान-पान, प्राकृतिक खेत के लिए सैमिनार के साथ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ट्रेड फेर में प्लास्टिक बैग, डीश और ग्लास पर प्रतिबंध रहेगा। पहले वर्ष 2024 और 2025 के दौरान सुरखाई (जि.नवसारी) और वसराई (जि.सूरत) में आयोजन के बाद यह तीसरा ट्रेड फेर का आयोजन हुआ है।

