Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedप्रवर्तन दिवस समारोह 13 अक्टूबर को बिलासपुर मेंअंबेडकर स्कूल में हुई महत्वपूर्ण...

प्रवर्तन दिवस समारोह 13 अक्टूबर को बिलासपुर मेंअंबेडकर स्कूल में हुई महत्वपूर्ण समन्वय बैठक, आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने का लिया संकल्प

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस समारोह 13 अक्टूबर को बिलासपुर में
अंबेडकर स्कूल में हुई महत्वपूर्ण समन्वय बैठक, आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने का लिया संकल्प

मूकनायक

कमलेश लवहात्रै
छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर (छत्तीसगढ़),

आगामी 13 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ऑल इंडिया बौद्ध फोरम एवं राष्ट्रीय महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति, बोधगया के महासचिव श्री आकाश लामा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समारोह की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर 27 सितंबर 2026 को अंबेडकर स्कूल, मगरपारा, बिलासपुर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय बौद्ध महासभा तथा महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाओं ने सहभागिता की।
साझा प्रयास और एकजुटता के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प
बैठक में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय, सहयोग और सहभागिता के साथ धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में आयोजन की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन प्रदेश समिति के सचिव आयुष्मान बसंत बौद्ध जी ने समिति की ओर से विभिन्न महत्वपूर्ण विषय एवं मांगें बैठक के समक्ष रखीं। इस पर भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष ने सहमति व्यक्त करते हुए आवश्यक सहयोग एवं पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा समारोह की सफलता के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।
बैठक के अंत में भारतीय बौद्ध महासभा के संरक्षक आयुष्मान महेश चंद्रिकापुरे जी ने भी समिति द्वारा उठाए गए विषयों का समर्थन किया। उन्होंने सभी वर्गों एवं समाज के लोगों को साथ लेकर एकजुटता, समन्वय और सामाजिक सहभागिता के साथ आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दिया।
बैठक में ये पदाधिकारी एवं गणमान्यजन रहे उपस्थित
भारतीय बौद्ध महासभा, बिलासपुर से:
आयुष्मान राजेश हुमने जी
आयुष्मान प्रफुल्ल गेडाम जी
आयुष्मान महेश चंद्रिकापुरे जी, संरक्षक
महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन प्रदेश एवं जिला समिति से:
आयुष्मती चेतना तम्हाने जी
आयुष्मान बसंत बौद्ध जी, सचिव, प्रदेश समिति
आयुष्मती अनामिका पाटिल जी
आयुष्मती वंदना भंगे जी
आयुष्मती ललिता वाहाने जी
आयुष्मती प्रकृति बौद्ध जी
आयुष्मान शीतल रामटेके जी
आयुष्मान स्वराज मेश्राम जी
आयुष्मान उज्जवला रंगारी जी
आयुष्मान कमलेश लवात्रे जी
इसके साथ ही क्षेत्र के अनेक सम्मानित उपासक एवं उपासिकाओं ने भी बैठक में उपस्थित होकर आयोजन की तैयारियों में अपनी सहभागिता एवं सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस केवल एक आयोजन न होकर धम्म, सामाजिक समता, बंधुत्व, करुणा और मानव कल्याण के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का अवसर है। सभी उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहयोग एवं एकजुटता के साथ समारोह को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
आयोजन समिति ने सभी उपासक-उपासिकाओं, सामाजिक संगठनों एवं धम्म अनुयायियों से 13 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर में आयोजित होने वाले धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
जारीकर्ता:
आयोजन समिति
धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस समारोह
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments