Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातमोटी वेड में वरियाव ब्रिज के पास युवक और विवाहिता ने जहर...

मोटी वेड में वरियाव ब्रिज के पास युवक और विवाहिता ने जहर पीकर खुदकुशी की

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत के मोटी वेड के पाले के पास वरियाव ब्रिज के नीचे सिद्धनाथ महादेव मंदिर के पास गत रोज सुबह एक युवक व एक विवाहिता महिला ने जहर पी लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया किन्तु दोनों की मौत हो गई। दोनों किस कारण यह कदम उठाया पुलिस जांच कर रही है।
स्मीमेर अस्पताल सूत्रों के अनुसार मूलतः महाराष्ट्र के अमलनेर निवासी और हाल वराछा रोड स्थित लाभेश्वर भवन के पास रह रही 29 वर्षीय रमीला (नाम परिवर्तित) गत रोज सुबह वराछा क्षेत्र में सफाई काम के लिए गई थी। दोपहर तक वह घर वापस नहीं लौटने पर चिंतित हुए पति ने उन्हें फोन किया। उस दौरान अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया कि यह बहन और 40 वर्षीय एक युवक मोटी वेड पाला के पास वरियाव ब्रिज के नीचे तापी किनारे सिद्धनाथ महादेव मंदिर के पास जहर पीया है और बेशुद्ध हालत में पडे है। जिससे पति तत्काल स्थल पर पहुंच गए और 108 एम्ब्युलेन्स के जरिये दोनों को उपचार के लिए स्मीमेर अस्पताल ले गया। जहां पर मौजुद तबीबो ने युवक को मृत घोषित किया जबकि गंभीर हालत में महिला को अधिक उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल में ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच के दौरान मृतक युवक के पास मिला मोबाईल फोन के जरिये उनकी पहचान परेश नानजीभाई चौहाण (उम्र-40, निवासी उत्राण, लेक गार्डन के पास) के रूप में हुई। मृतक युवक और विवाहिता महिला दोनों साथ में सफाई काम करते होने से दोनों का प्रेमसंबंध होने की आशंका पुलिस ने जताई है। मृतक रमीला की शादी 12 साल पूर्व हुई थी और उन्हें संतान में एक पुत्र व एक पुत्री है। उनका पति सूरत महानगरपालिका के वराछा जोन में कार्यरत है। जोकि दोनों ने किस कारण यह कदम उठाया उस संदर्भ में सिंगणपोर पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments