निःशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार देने के मुद्दे को लेकर जनता के बीच आने का प्रयास
मूकनायक समाचार । सूरत/ रामलखन सहानी
सूरत के अठवालाईन्स स्थित सर्किट हाउस में प्रजाशक्ति डेमोक्रेट पार्टी के संयोजक शंकरसिंह वाघेला की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन दिनांक 18 सितम्बर, 2026 शुक्रवार को आयोजित की गई थी। इस अवसर पर युथ विभाग के सूरत के श्रीकांत पटेल समेत अग्रणी तथा कार्यकरों बडी संख्या में मौजुद रहे। बैठक संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकरों को कडी मेहनत करने के लिए आहवान किया गया और आने वाले चुनाव को लेकर पूरे जोरशोर से कार्यकर्ताओं को संगठित, एकत्रित करने के साथ साथ सख्त नेतृत्व करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने एवं कार्यकर्ताओं को अत्यंत सक्रिय करते हुए तैयारियों में जुट गए है। अतः सूरत शहर के सर्किट हाउस के कोन्फ्रेन्स होल में शंकरसिंह वाघेला ने कार्यकर्ताओं को पूर्ण जानकारी देते हुए एक सभा का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की संख्या शामिल हुई। आगामी 2029 के चुनाव को देखते हुए प्रजाशक्ति डेमोक्रेट पार्टी को हर हाल में गुजरात की जनता के बीच में लाने का अत्यंत सक्रियता दिख रही है। इस कारण अन्य पार्टियों के भी होश उडे हुए है। शिक्षा और स्वास्थ्य को निःशुल्क प्रदान करने की घोषणा के साथ सत्ता में आने का प्रयास रहेगा। आदिवासियों के लिए पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनके सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास करने जा रहे है। इसके लिए क्षेत्रीय आदिवासी पार्टियों से मुलाकात करेंगे और उनके हित के बारे में उनके मुद्दों को अपने एजेन्डे में शामिल करेंगे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान शंकरसिंह वाघेला ने बताया कि कोई भी पार्टी हो अगर वह पब्लिक की सेवा करेगी तो ही चलेगी बाकी केवल मेवा खाती रहेगी तो नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रजाशक्ति डेमेक्रेट पार्टी पब्लिक के लिए बनाई है। अगर बीजेपी को हटाना है तो केवल भाषण और गाली देने से वह पार्टी हटने वाली नहीं है, इसके लिए प्लानिंग करनी होगी तब ही बीजेपी पार्टी को हटाया जा सकता है। बीजेपी से वैसे भी जनता काफी नाराज और परेशान चल रही है।
उन्होंने बताया कि सदियों से वंचित शोषित ट्रायबल समाज के हित के बारे में मैं भी कार्य करने योजनाएं उनके एजेन्डा में शामिल रहेंगी और उनके लिए भी कार्य किया जायेगा। आज गुजरात की जनता दुःखी है, कर्ज में डुबी है इस कारण कई परिवार के सदस्य सुसाईड भी कर रहे है लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं। इसलिए मैं कहता हुं लोगों को सुसाईड नहीं करना है। सरकार कर्ज माफ नहीं करेंगी तो कोई ना कोई तो रास्ता निकलेगा इसलिए स्युसाईड नहीं करना चाहिए, संघर्ष करना चाहिए।
मौजुदा सरकार ने शिक्षा को अस्तव्यस्त कर डाला है। जिस कारण आज 10 हजार से भी ज्यादा स्कूल सरकार के द्वारा बंद कर दी है। जबकि प्राईवेट स्कूलों जोरशोर से पनप रही है। फिस भी बेफाम तरीके से ली जा रही है। जिस की असर आम गरीब जनता पर पड रही है। डोक्टर महंगे हो गए है दवाईयां भी महंगी हो गई है पब्लिक को सुविधा मिल नहीं रही। हमारा प्रयास फ्री एज्युकेशन और फ्री हेल्थ रहेगा। दोनों को फ्री करने का प्रयास है । गुजरात की जनता अत्यंत दुःखी है परेशान है रास्ता ढूंढ रही है लेकिन रास्ता नहीं मिल रहा है। ऐसे में मोदी को गाली देकर या भाषण देकर नहीं हराना है, उनको आने वाले चुनाव में प्लानिंग के तहत हराना है। बीजेपी को वोट देकर गुजरात की जनता यह समझी की यह होगा वह होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हमारी पार्टी अगर सत्ता में आती है तो फ्री एजुकेशन और फ्री स्वास्थ्य प्रदान करेंगी।

