मूकनायक समाचार । सूरत
वेसु के हेडगेवार में ईलेक्ट्रिक सर सामान की दुकान में रिपेरिंग शीखने आने वाला कारीगर दुकानदार का भी बाप है कहने पर दुकानदार के साथ हुए झघडे को शांत करने की कोशिश में जूटे युवक की गला काटकर हत्या कर दी।
वेसु के हेडगेवार नगर में सिंग ईलेक्ट्रिक नामक ईलेक्ट्रिक सामान और रिपेरिंग की दुकान पर कभी-कभी अनिकेत फुलकुमार कश्यप रिपेरिंग का काम शीखने आता था। परसू रात साढे नव बजे अनिकेत दुकान में कार्यरत था उस दौरान मोटर और पंखा रिपेरिंग के लिए आने वाला मुकुल बादशाह ठाकुर (उम्र-35, निवासी-सुमन काव्या आवास, पीपलोद) और जीतेन्द्र उर्फ जीतु परदेशीलाल शाहनी (उम्र-35, निवासी-रूम संख्या 19, बिल्डिंग क्रमांक-6, एसएमसी आवास, पानी की टंकी के पास, वेसु) भी आए थे। इस दौरान जीतेन्द्र ने दुकानदार सूरज राजललनसींग राजपूत (उम्र-32, निवासी-सुमन सेल आवास, वेसु और मूलतः कोटा, तहसील-नागौर, सतना, मध्यप्रदेश) ने कहा कि तुम्हे लगता है कि तुम यहां के शेठ हो, लेकिन अनिकेत तुम्हारा बाप है जिससे सूरज ने फालतु बात मत कर ऐसा कहने पर झघडा हो गया। जोकि मुकुल ने झगडा शांत करने के लिए जीतु को उनके घर रखकर वापस दुकान पर आया था। किन्तु जीतु तत्काल दुकान पर आया और सूरज के साथ झगडा करने पर मुकुल ने सूरज को घर भेज दिया था और जीतु ने समजाने के लिए दुकान के पीछे ले गया। किन्तु जीतु ने चाकु से मुकुल का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।

