Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातनवसारी के ब्रेईनडेड प्रौढ के अंगदान से 3 व्यक्तियों को नवजीवन

नवसारी के ब्रेईनडेड प्रौढ के अंगदान से 3 व्यक्तियों को नवजीवन

मूकनायक समाचार / सूरत

श्रावण माह के अंतिम सोमवार एकादशी के अवसर पर सूरत की नई सिविल अस्पताल में नवसारी के 56 वर्षीय आधेड की 2 किडनी, लीवर का दान उनके परिजनों ने कर मानवता महकाई है।
सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवसारी के गणदेवी तहसील के अंबाडा गांव के 56 वर्षीय भलाभाई छगनभाई हळपति गत दिनांक 5वी को सुबह खेतकाम के दौरान अचानक गिर गए और बेशुद्ध हो जाने से उन्हें नवसारी सिविल अस्पताल के बाद सूरत की सिविल अस्पताल में आई.सी.यु. विभाग में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। दौरान रविवार न्युरो सर्जन और मेडिकल टीम ने उन्हें ब्रेईनडेड घोषित कर दिया। तबीब समेत स्टाफ ने उनके परिजनों को अंगदान का महत्व समजाने पर परिजनों ने संमति दर्शाई। उनकी 2 किडनी और 1 लिवर सूरत सिविल से अहमदाबाद की अस्पताल ले जाया गया वहां पर अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों का ट्रान्सप्लान्ट किया गया। यह अंदान के साथ अब तक नई सिविल अस्पताल में 100 वां अंगदान है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments