Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातसगाई रेन्ज में सागी लकडे की हेराफैरी का पर्दाफाश

सगाई रेन्ज में सागी लकडे की हेराफैरी का पर्दाफाश

बंटावाडी सीम में से पीकअप समेत रूपये 5.82 लाख रुपयों का मुद्दामाल कब्जे
नाईट पेट्रोलिंग में बोलेरो पीकअप पकडी गई, 28 नग सागी लकडे के साथ दो के खिलाफ कार्रवाई

डेडियापाडा – सगाई रेन्ज स्टाफ द्वारा दिनांक 2 सितम्बर, 2026 को नाईट पेट्रोलिंग के दौरान अंगत बादमी के आधार पर बंटावाडी गांव की सीम क्षेत्र में संदेहास्पद रूप से गुजर रही बोलेरो पीकअप गाडी (क्रमांक जीजे-19-वाय-0318) का पीछा कर उन्हें रोक दिया और वाहन की जांच कर सागी लकडे के चौरस नंग-28, घनफल 2.170 घनमीटर, तकरीबन मूल्य रुपये 1,32,697 का मुद्दामाल जब्त किया। वन विभाग के स्टाफ ने लकडे के साथ वाहन भी जब्त किया। इस मामले में वाहनचालक सोमाभाई सोनजीभाई वसावा (निवासी – कनबुडी, तहसील-डेडियापाडा, जि.नर्मदा व जांच के दौरान खानसींगभाई नगरीयाभाई वसावा (निवासी – नानीसींगलोटी, तहसील-डेडियापाडा, जि.नर्मदा) के सामने कार्रवाई शुरू की है। जब्त किए गए सागी लकडे मूल्य रूपये 1,32,697 तथा बोलेरो पीकअप वाहन का मूल्य 4,50,000 रुपये समेत टोटल 5,82,697 का मुद्दामाल जब्त किया। सगाई रेन्ज में रात्रि को पेट्रोलिंग के दौरान जंगल संपत्ति की हेराफैरी पकडकर वन विभाग की कामगीरी के सामने भी सवाले उठ रहे है कि जंगल में से इतना लकडे का जत्था वाहन में भरकर बाहर नीकले तब तक पहले से पेट्रोलिंग व्यवस्था और देखभाल कितनी प्रभावशाली थी? अब यह समग्र मामले में लकडा कहां से काटा गया, किसके द्वारा काटा गया और उन्हें कहा ले जाया जा रहा था उस दिशा में अधिक जांच हो यह जरूरी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments