Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातकापोद्रा-सीमाडा क्षेत्र में मैत्री करार कर भगाने वाले युवक के पिता का...

कापोद्रा-सीमाडा क्षेत्र में मैत्री करार कर भगाने वाले युवक के पिता का अपहरण

मूकनायक समाचार । सूरत

कापोद्रा-सीमाडा नाका क्षेत्र निवासी रत्नकलाकार के बेटे ने अहमदाबाद निवासी नजदिकी रिश्तेदार की बेटी के साथ प्रेमसंबंध में मैत्री करार कर भगाकर सूरत ले आने की अदावत में संबंधी दंपति समेत सात लोगों ने बेटे के पिता रत्नकलाकार के साथ मारपीट कर कार में अपहरण करने पर कापोद्रा पुलिस दौडती हो गई, जबकि पुलिस ने 35 से 40 किलोमीटर तक उनका पीछा कर अपहरणकारों को गिरफ्तार कर लिया।
कापोद्रा के सीमाडा नाका स्थित शक्ति विजय सोसायटी निवासी रत्नकलाकार जयंती माधाभाई भादरका (उम्र-45, मूलतः आंबरडी, तहसील-लाठी, अमरेली) परसू रात 10 बजे के दौरान निवासिय सोसायटी के गेट के पास खडे थे उस दौरान इको कार में नजदिकी संबंधी दंपति व उनके दो बेटे समेत सात लोग आकर सभीने जयंती के साथ मारपीट कर कार में बैठाकर अपहरण कर फरार हो गए। जिसकी जानकारी पडौश निवासी कौटुंबिक भाई रमेल लालजी भादरका को होने पर उन्होंने तत्काल दौडते हुए गए और कापोद्रा पुलिस इको कार के नंबर समेत की जानकारी दी। कापोद्रा पुलिस ने टेकनिकल सर्वेलन्स की मदद से कार की जानकारी प्राप्त कर कार का पीछा किया। पुलिस ने कोसंबा नजदिक शिवशक्ति होटेल के पास पार्क कार को ढूंढकर अपहरण हुए को मुक्त कराया। संबंधी और कार चालक तथा दो महिलाओं को डिटेईन कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। जबकि जयंती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। जयंती का बेटा सागर चार दिन पूर्व अहमदाबाद निवासी नजदिकी रिश्तेदार की बेटी के साथ प्रेमसंबंध होने से मैत्री करार कर भगा ले गया था जिसकी अदावत में जयंती का अपहरण हुआ था।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments