Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातवराछा में फिट इन्डिया - सन्डे ओन सायक्लिंग सायक्लोथोन आयोजित

वराछा में फिट इन्डिया – सन्डे ओन सायक्लिंग सायक्लोथोन आयोजित

मूकनायक समाचार । सूरत

स्वस्थ तन, स्वच्छ विचार और व्यसनमुक्ति से ही देश की तरक्की हो सकती है। इस मुद्दे युवाधन को संकल्प के साथ रविवार को नशा मुक्त युवा फोर विकसीत भारत के उद्देश्य के साथ 89वीं फिट इन्डिया-सन्डे ओन सायक्लिंग सायक्लोथोन आयोजित हुई। सायक्लोथोन सरथाणा जकातनाका स्थित प्राणी संग्रहालय में पूर्ण हुई थी। इस अवसर पर केन्द्रीय खेलकूद मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि सामाजिक जागृति के हेतु से हर वीक एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे को लेकर देशभर में सन्डे ओन सायक्लिंग का आयोजन किया जाता है। देशभर में 25 हजार से अधिक स्थल पर युवानों सायक्लिंग कर नशामुक्ति और विकसीत भारत का संदेश दे रहे है। भारत के संकल्प को साकार करने देश के नागरिकों के स्वास्थ्य मजबूत होना जरूरी है। सायक्लिंग नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाने से शारीरिक तंदुरस्ती के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। डिप्टी मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सूरत के हजारों युवाओं सायकल के साथ रास्ते पर उतरे थे उस घटना को प्रेरणादायी बताई। सायक्लोथोन में आंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाडी हरमीत देसाई, स्टील मेन ओफ ईन्डिया विस्पी खरादी, आयर्न टीथ मेन ओफ इन्डिया राकेश सैनी और बोडी आर्किटेक्ट भीष्म मदाह समेत खेलकूद क्षेत्र की हस्ती जुडी थी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments