मूकनायक समाचार । सूरत
जगतगुरु तुकोबा राय साहित्य परिषद जामनेर आयोजित राज्य स्तरीय अक्षर धारा कवि संमेलन 2026 एवं पुस्तक प्रकाशन सोहळा 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से जामनेर स्थित मराठा समाज मंगल कार्यालय आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य दिव्य कार्यक्रम के आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के उदघाटक के तौर पर ग.स. सोसायटी जलगांव के उपाध्यक्ष अनिल गायकवाड पाटील उपस्थित रहेंगे। वहीं जगतगुरु तुकोबा राय साहित्य संमेलन जामनेर के तहसील अध्यक्ष शिवाजी सेनफड आहेर स्वागत अध्यक्षता के तौर पर उपस्थित महानुभावों का परिचय कराएंगे। साथ ही इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के संमेलन के अध्यक्षता के तौर पर सूरत गुजरात के ए आकाशवाणी खमण के संचालक तथा जगतगुरु तुकोबा राय साहित्य परिषद सूरत के जिला अधक्ष एवं खानदेश साहित्य संग्रह के अध्यक्ष ईश्वर राजाराम पाटील उपस्थित रहे थे।
प्रमुख अतिथि के तौर पर रामदास पवार, जीतेन्द्र बहारे, डो. जयश्री देवरे, डो. अनिल दादा पाटील, प्रा. विमल ताईवानी सहित अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में सूरत से ए आकाशवाणी खमण परिवार द्वारा जामनेर के भव्य दिव्य कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाली सभी उपस्थित श्रोताओं को गुजरात के प्रसिद्ध ए आकाशवाणी खमण का गर्मा गर्म नास्ता करवाया जायेगा। सभी जामनेर तथा आसपास के श्रोताओं को समय पर कार्यक्रम स्थल पर हाजिर होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

