मूकनायक/ भगत सिंह बौद्ध
रेवाड़ी/ हरियाणा
अखिल भारतीय फेडरेशन ऑफ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण महासंघ (सेवास्तंभ) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.एल. हरित (93 वर्ष) का 20 अगस्त 2026 को योजना विहार, दिल्ली में निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार 21 अगस्त को निगमबोध घाट, कश्मीरी गेट, दिल्ली में बौद्ध विधि-विधान से किया गया। इस अवसर पर सेवास्तंभ के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सेवास्तंभ के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.एल. भंडारी, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट आर.आर. बाग तथा समाजसेवी पूनम भंडारी ने उनके निवास एवं श्मशान घाट पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
आयुष्मान एच.एल. हरित ने अपने जीवनकाल में सेवास्तंभ के विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ दीं। उनका निधन संगठन एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
सेवास्तंभ परिवार की ओर से भगत सिंह बौद्ध, महेंद्र सिंह भौरिया,मनीराम, डॉ. त्रिरत्न भास्कर, महेश दत्त,राजकुमार जलवा, रामनिवास गोठवाल, सूबे सिंह रेवाड़िया, राजपाल सिंह दहिया, सतबीर सिंह गोठवाल,भरत सिंह ,सुंदर पाल सहित हरियाणा, दिल्ली,उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड,गुजरात प्रदेश एवं देशभर के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

