Tuesday, September 29, 2026
Homeमध्यप्रदेशऑपरेशन हवालात में बड़ी सफलता, दो साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन हवालात में बड़ी सफलता, दो साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

मूकनायक/पीपलरावा से विष्णु शिंदे

देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना पीपलरावां क्षेत्र की चौकी चौबाराधीरा पुलिस ने चोरी एवं सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों में करीब दो वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी राजेंद्र पिता रामसिंह, निवासी गुराड़िया सूरदास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में 1 नवंबर 2024 से जिलेभर में “ऑपरेशन हवालात” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों एवं गंभीर अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपी राजेंद्र थाना पीपलरावां के प्रकरण क्रमांक 120/2024, धारा 379 एवं 411 आईपीसी तथा प्रकरण क्रमांक 40/2022, धारा 279 एवं 337 आईपीसी में वांछित था और पिछले दो वर्षों से पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेंद्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोनकच्छ श्री संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावां श्री सुबोध कुमार गौतम एवं चौकी चौबाराधीरा प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण पीपल्दे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी।

दिनांक 21 अगस्त 2026 को पुलिस को फरार स्थाई वारंटी के देवास जिले में होने की पुख्ता सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

उल्लेखनीय है कि “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवंबर 2024 से 21 अगस्त 2026 तक देवास पुलिस 1357 फरार, स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन पर कुल 2 लाख 1 हजार 500 रुपये का इनाम घोषित था।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments