मूकनायक समाचार । सूरत
पांडेसरा – वडोद के पास श्री इच्छापूर्ति महादेव धाम के सामने बबूल के पेड़ के पास गत रोज शाम मन्टु रामबिलाश ठाकुर नामक युवक की हत्या कर दी। क्राईम ब्रान्च ने शव मिलने के बाद विजयबहादुर रामखिलावन श्रीवास (धोबी) और ब्रिजेश संतोषभाई कहार को गिरफ्तार कर लिया।
क्राईम ब्रान्च पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मन्टु कई समय से ब्रिजेश की (उम्र-30, निवासी खाता क्रमांक 17, नावडीवाला एस्टेट, चंदनभाई के साडी के कारखाने में, पांडेसरा, सूरत, मूलतः काशीराम कोलोनी, जि.वरिया, उत्तरप्रदेश) प्रेमिका की कई बार छेडखानी करता रहता था और अपमानजनक शब्द बोलता था। इस मुद्दे में दोनों के बीच झघडा हुआ था। घटना के एक दिन पूर्व फिर एक बार तकरार होने से ब्रिजेश और विजयबहादुर (उम्र-30, निवासी-प्लोट क्रमांक-28, 29 अमितभाई के संचा खाता में, पवनपुत्र सोसायटी, पांडेसरा, सूरत, मूलतः निवासी-गेरवा, तहसील-नारायणी, जि.बांदा, उत्तरप्रदेश) मन्टु ने बाईक पर बैठाकर खुली जगह में ले गए। वहां पर मामला उग्र होने पर लोहे के पाईप से हमला कर मुंह पर और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी।
पांडेसरा पुलिस के पी.आई. के. डी. जाडेजा ने अधिक जांच शुरू की है।

