Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातअश्विनीकुमार क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो मोबाईल चोरी

अश्विनीकुमार क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो मोबाईल चोरी

मूकनायक समाचार । सूरत

अश्विनीकुमार क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्रों हुई घटना में दो मोबाईल की चोरी होने की घटना पुलिस थाने में भोग बने युवकों ने दर्ज करवाई है।
अश्विनीकुमार पुलिस सूत्रों के मुताबिक जीग्नेश जसुभाई वाजा (उम्र-26, निवासी मोहननगर बिल्डिंग क्रमांक 25, 26, दूसरा माला,अश्विनीकुमार, सूरत, मूलतः जिला-गिर-सोमनाथ, तहसील उना, गांव-दूधारा) डायमंड में काम कर अपना जीवनयापन करते है। गत 2 अगस्त को 1 बजे के दौरान अश्विनीकुमार मोहननगर, बिल्डिंग क्रमांक – 25, 26 के दूसरे माले से अज्ञात चोर ने रियल मी कंपनी का मोबाईल मूल्य 25,000 रुपये का चुरा लिया। पीएसआई डी.डी. मेदपरा ने अधिक जांच शुरू की है।
दूसरी घटना अश्विनीकुमार स्थित वी.एस. ढोसा नामक रेस्टोरन्ट के सामने हुई घटना में 40,000 रुपये मूल्य का सेमसंग कंपनी का मोबाईल चोरी हो गया। मिलन चंदुलाल मोणपरा (उम्र-28, फ्लेट क्रमांक-304, ब्लोक क्रमांक – 120 मारूति निवास अपार्टमेन्ट, वर्षा सोसायटी विभाग-1, एल.एच. रोड, वराछा) ने अश्विनीकुमार पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। मामले की अधिक जांच पुलिस कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments