Tuesday, September 29, 2026
Homeहरियाणानूंह मेवात बसपा की कमान डॉ. अफजल हुसैन को, भीम अभयपुर ने...

नूंह मेवात बसपा की कमान डॉ. अफजल हुसैन को, भीम अभयपुर ने जताया संगठन मजबूत होने का विश्वास

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत/हरियाणा

नूंह मेवात। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शिकारपुर, तावङू निवासी डॉ. अफजल हुसैन को नूंह मेवात जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर बसपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बसपा के पूर्व सोहना-तावङू विधानसभा अध्यक्ष भीम अभयपुर ने डॉ. अफजल हुसैन को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि डॉ. अफजल हुसैन बहुजन समाज पार्टी के विचारों और महापुरुषों के कारवां को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उनके नेतृत्व में नूंह मेवात में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास होंगे।
भीम अभयपुर ने कहा कि डॉ. अफजल हुसैन के नेतृत्व में जिले में बसपा का संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होगा तथा बहुजन समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. अफजल हुसैन पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने डॉ. अफजल हुसैन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बहन कुमारी मायावती , राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सेक्टर नंबर-1 रामजी गौतम , हरियाणा के केंद्रीय प्रभारी सी.पी. सिंह तथा शीर्ष प्रदेश नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
भीम अभयपुर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने डॉ. अफजल हुसैन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे बसपा के मिशन और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments